चंबा। हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद चंबा का वार्षिक समारोह अखंड चंडी पैलेस के दरबार हाल में हुआ। समारोह में चंबा की प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार देवी प्रसाद, पीयूष राज, अमित वकील, युद्धवीर टंडन और अजय कुमार शर्मा को मिला। समारोह में प्रदेश स्कूल शिक्षा और सीबीएसई बोर्ड में वर्ष 2023 में मेरिट में स्थान बनाने वाले 6 विद्यार्थियों को भी पुरस्कार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इनमें आयुषी, आफरीन मलिक, चिंतन, गीतांश, अग्रिम, अन्वी और शिवानी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त परिषद की अनाथ अंगीकार योजना के अंतर्गत 11 अनाथ अर्ध अनाथ विकलांग और गरीब विद्यार्थियों को 2400 रुपये की वार्षिक सहायता के चेक भी दिए गए। अनाथ आश्रम बालिका अनाथ आश्रम चंबा, नागराज रिहैबिलिटेशन सेंटर कसाकड़ा, कस्तूरबा गांधी आश्रम मैहला और करियां के बच्चों को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि चमेरा पावर स्टेशन 2 के महा प्रबंधक प्रभारी उमेश कुमार नंद रीवा थे। विशेष अतिथि महा प्रबंधक पंकज सिंह और टिकेश्वर प्रसाद महा प्रबंधक रहे।