-चौथी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप पांच से 16 फरवरी तक होगी
चौथी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप पांच से 16 फरवरी तक होगी
प्रदेश की व्हील चेयर क्रिकेट टीम ग्वालियर में दिखाएगी दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चौथी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप पांच फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता ग्वालियर में होगी। हिमाचल टीम की कप्तानी अमित ठाकुर (चंबा) करेंगे। टीम के अन्य खिलाड़ी भी अपने-अपने जिलों से आकर हिमाचल का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।
टीम में राजन (हमीरपुर), रवि (चंबा), विपिन (ऊना), सनी (कांगड़ा), राकेश (नालागढ़), सुनील (चंबा), वीरेन (चंबा), रिंकू (कांगड़ा), सचित (हमीरपुर), रजाक (चंबा), सचिन (कांगड़ा), त्रिलोक (चंबा) शामिल हैं। टीम कोच गुरमीत धीमान (नालागढ़) खिलाड़ियों को हर मुश्किल से लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं। टीम के संयोजक राजन कुमार ने बताया कि हिमाचल की यह टीम न केवल जीत के इरादे से मैदान में उतर रही है, बल्कि उन सभी दिव्यांगजनों को एक संदेश देने जा रही है कि अगर हौसला बुलंद हो, तो कोई भी मंजिल नामुमकिन नहीं होती। ये खिलाड़ी व्हीलचेयर तक सीमित नहीं, बल्कि इनके इरादे बुलंद पहाड़ों से भी ऊंचे हैं। ये सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे, बल्कि अपने हर चौके-छक्के से दुनिया को यह दिखा रहे हैं कि असली जीत कभी भी शारीरिक ताकत से नहीं, बल्कि मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास से हासिल की जाती है।