फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन का सही पालन ना करने पर दो लोगों पर दर्ज हुए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में होम क्वारंटीन का पालन न करने पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दोनों लोगों को होम क्वारंटीन से संस्थागत क्वारंटीन में शिफ्ट किया गया है। अब वहां पर इनसे पूरी कड़ाई और नियमों के तहत क्वारंटीन का पालन करवाया जाएगा। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इन लोगों पर निगरानी भी रखेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सकलोगा गांव में एक व्यक्ति जोकि महाराष्ट्र से चंबा आया है। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। मगर उसने होम क्वारंटीन का उचित से पालन नहीं करते हुए पाया गया है। इसके अलावा ब्रेही में भी एक व्यक्ति ऐसा है, जोकि राज्यस्थान से चंबा आया है।
वह भी होम क्वारंटीन का पालन न करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 के अंतर्गत तीसा थाना में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अब इन लोगों को होम क्वारंटीन की बजाए स्वास्थ्य विभाग के क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया। यहां पर इनके पर पूरी नजर रखी जाएगी। इसी तरह पुलिस और स्वास्थ्य विभाग बाहर से आए सभी लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।
जो लोग बाहर से आए हैं। उन्हें होम क्वारंटीन पर रखा गया है। जो लोग होम क्वारंटीन की पालना नहीं करेंगे, उनके खिलाफ पहले केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दो स्थानों पर होम क्वारंटीन का पालन न करने पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही इन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें