फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चंबा टीम का चयन रविवार को

Thu, 16 May 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतर जिला अंडर-23 वर्ग की वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन रविवार को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी एक सितंबर 2001 को या इसके बाद जन्मे हों। ट्रायल करवाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली तथा आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट टीम के लिए जिला मुख्यालय चंबा के अलावा अन्य स्थानों से खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह करते हुए कहा ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें, ताकि उनका चयन जिला चंबा की टीम में हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें