चंबा। जिले में छह मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी मरीजों को घर भेज दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दस कोरोना मरीजों के फॉलोअप सैंपल लेकर जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजे थे। यहां पर छह सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि दो सैंपल रिजेक्ट हो गए।
इसके अलावा दो सैंपलों को लैब में जांच के लिए रखा गया है। इनकी रिपोर्ट जल्द मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंच सकती है। छह कोरोना मरीज जो स्वस्थ हुए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने घर भेज दिया है।
जिले में अब तक 358 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके चलते जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के 79 मरीज बचे हैं। इनका उपचार संबंधित कोविड केयर सेंटरों में चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि छह मरीजों ने कोरोना को मात दी है।