फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णत: बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पांगी वाया साचपास मार्ग पर जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बाकायदा इस बारे में उपायुक्त चंबा ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में अगर कोई वाहन चालक अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की अनमोल जिंदगियां दाव पर लगाता है, तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ऐसे में अब चंबा से पांगी जाने वाले लोगों को वाया जम्मू होकर आवाजाही करनी होगी। बताते चले कि जिले की ऊपरी चोटियों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते अलवास-किलाड़ मार्ग पर साच पास में बर्फबारी हुई है। ऐसे में चंबा-पांगी वाया साचपास मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो चुका है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बाकायदा 13 नवंबर 2020 को इस बारे में प्रशासन को भी अवगत करवाया है। इसके बाद प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। आगामी मार्च माह के बाद ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकती है। वहीं, पांगी पहुंचने के लिए चंबा-पांगी वाया साच मार्ग लोगों के लिए शार्टकट रहता है।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि चंबा-पांगी मार्ग पर साच पास में बर्फबारी के चलते बंद हो गया है। ऐसे में आगामी दिनों में लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें