फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रंघाला में दुसरी मंजिल से नीचे गिरने से व्यक्ति घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के प्रंघाला में घर की दूसरी मंजिल से गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान धर्म सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वह प्रंघाला में वीरवार रात को घर की दूसरी मंजिल से शौचालय की तरफ जा रहा था। रात के अंधेरे में वह नीचे गिर गया। जब वह दर्द से चिल्लाया, तो उसकी आवाज सुनकर घर में सो रहे अन्य सदस्य भी बाहर निकले। घायल को रात के समय भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार सुबह के समय घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके चलते उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें