फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट एनएच पर बेकाबू ट्रक ने रौंदे सड़क पर खड़े तीन वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो वाहनों में कोई भी सवार नहीं था। जबकि एक वाहन में सवार व्यक्ति की बाल-बाल जान बच गई। वाहनों के ऊपर ट्रक चढ़ाने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात समय करीब दस बजे एचपी 73ए 1244 नंबर का ट्रक बनीखेत से पठानकोट की तरफ जा रहा था।
ट्रक की रफ्तार अधिक बताई जा रही है। इसके चलते चालक ट्रक को कंट्रोल नहीं कर पाया। जैसे ही ट्रक पटना मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इससे वाहनों को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि उन्हें वाहनों के बदले उचित हर्जाना दिलवाया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ट्रक ने तीन वाहनों को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें