फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच पर पांच घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत/भरमौर(चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे 154ए पर केरू पहाड़ में लगातार हो रहा भूस्खलन यात्रियों की दिक्कतों को बढ़ा रहा है। सोमवार सुबह केरू पहाड़ के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही थम गई। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वजह से सुबह ही हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। इसके बाद एनएच प्रबंधन
विज्ञापन

टीमों को मौके पर भेजकर बहाली का काम शुरू किया। करीब पांच घंटे के बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
खड़ामुख में डोजर फंसने से लगा जाम
दूसरी ओर खड़ामुख के पास निजी कंपनी के डोजर फंसने से जाम लग गया। बताया जा रहा है कि डोजर को तेल खत्म होने से यह सड़क के बीच फंस गया था। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक यहां लोग फंसे रहे। इसके बाद डोजर को हाईवे के किनारे खड़ा करने से आवाजाही बहाल हो पाई।
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोतरा ने बताया कि एनएच केरू पहाड़ के पास मूसलाधार बारिश के चलते सुबह के समय बाधित हो गया था। इसे आठ बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच मंडल चंबा के कनिष्ठ अभियंता जगदीश चंद्र ने बताया कि डोजर के कारण रास्ता अवरुद्ध हुआ था। इसे बाद में यातायात को लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें