चंबा। शहर के साथ लगते मोहल्ले में एक बुजुर्ग की गलती से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। ाटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है, जब व्यक्ति घर की छत पर आराम कर रहा था। इसी दौरान उसने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। मगर यहां पहुुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही सीटी पुलिस चौकी की टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।