फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में घर-घर की जा रही टीबी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के दस गांवों में चार दिनों में 3,500 लोगों की टीबी को लेकर स्क्रीनिंग की गई। इसमें टीबी संभावित लक्षणों वाले 58 लोगों के बलगम के सैंपल लेकर जांच की गई। अभी तक जिले में टीबी का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना चिह्नित गांवों में जाकर लोगों की टीबी को लेकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। यदि परिवार में किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण मिल रहे हैं तो उसके बलगम का सैंपल लेकर टीबी की जांच की जा रही है।
टीबी की जांच करने के लिए विभाग ने मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था कर रखी है। स्वास्थ्य खंड किलाड़ में झलवास गांव को चिह्नित किया गया है। तीसा में डोब डिकरियुंड, किहार में जखराल और बरवाड़ी, समोट में पुखरी और हाथी धार, पुखरी में मेडिकल कॉलेज चंबा का वार्ड नंबर दो और घगरौता गांव, चूड़ी में गुड्डा और स्वास्थ्य खंड भरमौर में गरोला गांव को टीबी स्क्रीनिंग के लिए चिह्नित किया गया है। इन गांवों में रहने वाले हरेक परिवार के सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

....
एक महीने तक चिह्नित दस गांवों में टीबी स्क्रीनिंग का अभियान चलेगा। इसमें सभी परिवार के हरेक सदस्य की स्क्रीनिंग होगी। जो भी व्यक्ति टीबी से संबंधित लक्षणों से पीड़ित मिलेगा, उसके बलगम का सैंपल लेकर टीबी जांच होगी। अभी तक 58 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई है। इसमें कोई नया मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

-डॉ. हरित पुरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें