चंबा। क्षेत्र की चमीणू खड्ड में शव मिलने से रविवार को अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की पहचान हेमराज (61) निवासी बरौर के रूप में हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि पैर फिसल कर खड्ड में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है।
चमीणू खड्ड में शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने सदर थाना चंबा में दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि खड्ड में मिले शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद