फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेल में सड़क किनारे मिले कक्कड के बच्चे ने तोड़ा दम

विज्ञापन
परेल के पास मिला कक्कड़ का चित्र। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल के पास मिले कक्कड़ के बच्चे ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया है। वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे जलाया। दो दिन पहले परेल के पास एक व्यक्ति को सड़क किनारे कक्कड़ का बच्चा मिला था। व्यक्ति ने बच्चे को वन विभाग के सुपुर्द किया। वन विभाग की टीम बच्चे की देखभाल कर रही थी। मगर मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह शव का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव को जलाया गया। वनखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आठ दिन पहले जन्मे बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश की गई। मगर इसके कामयाबी नहीं मिल सकी। शव को पोस्टमार्टम के बाद जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें