फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश भर में 24वें रैंक पर रही नगर परिषद चंबा

Thu, 11 Jan 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में चंबा नगर परिषद चंबा को 24वां स्थान मिला है। देश भर की रैंकिंग में नगर परिषद 2722वें स्थान पर रही है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस साल नगर परिषद चंबा ने अपने रैंक में सुधार किया है। सफाई व्यवस्था में इस बार नगर परिषद के प्रदर्शन में थोड़ा सुधार हुआ है।
चंबा नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान के लिए इस वर्ष रात में भी कूड़ा उठाना शुरू किया था। इससे शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई। हर दिन नगर परिषद के क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाता है। शहरी क्षेत्र से हर दिन टनों के लगभग कूड़ा उठाया जाता है, जिसमें सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखकर कूड़ा-संयंत्र केंद्र कुरांह में भेजा जाता है। चंबा नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि सफाई को लेकर गंभीरता से काम किया जा रहा है। सुबह घरों से कूड़ा उठाया जाता है, जबकि शाम को बाजार से कूड़ा उठाया जाता है। रात को भी बाजार में सफाई की जाती है, जिससे हमारी रैंकिंग सुधरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें