फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Missing Woman: घर से नकदी और गहने लेकर लापता हुई महिला, पति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sat, 01 Aug 2026 01:36 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले में तीन बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि महिला 85 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर गई है तथा एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां के अचानक घर से गायब होने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। पति का आरोप है कि महिला घर से सोने-चांदी के आभूषण और 85 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। उसने एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पति इसराइल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 जुलाई को रोज की तरह दिहाड़ी का काम करने के बाद शाम को घर लौटा। घर पहुंचने पर उसकी पत्नी नहीं मिली। बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी मां घर से कहीं चली गई है। इसके बाद उसने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका।

पति का आरोप है कि लतीफ नामक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला अपने साथ सोने का हार, बालियों की एक जोड़ी, सोने की चूड़ियों की एक जोड़ी, दो सोने की अंगूठियां, चांदी के दो चंद्रहार और 85 हजार रुपये नकद लेकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच टीम महिला की तलाश के साथ-साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला स्वेच्छा से घर छोड़कर गई या उसके साथ कोई अन्य घटनाक्रम जुड़ा है।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें