फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कीड़ी में 10

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में घोषित छठी से नौवीं तक का वार्षिक परिणाम में बेहद खराब रहा है। हालत यह है कि स्कूल की परीक्षाओं में कुल 108 बच्चे बैठे थे। इसमें 68 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभिभावकों और ग्रामीणों ने खराब रिजल्ट के लिए शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने बताया कि अध्यापकों की लापरवाही के चलते ही स्कूल का परीक्षा परिणाम गिरा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में तैनात अध्यापक समय पर स्कूल में नहीं आते हैं। इसके अलावा बच्चों को भी सलीके से नहीं पढ़ाया जाता है।
इस कारण स्कूल का परीक्षा परिणाम इतना खराब रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मान सिंह, वीना देवी, तिलको देवी, जैसो राम, साहबो राम और त्रिलोकू राम ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों बच्चों को गंभीरता से नहीं पढ़ा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की कि स्कूल में तैैनात स्टाफ को बदला जाए और नए स्टाफ की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि इस बारे अभिभावक उनसे मिले है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जाएगी। अगर शिक्षकों की ओर से कोई लापरवाही पाई जाती है, तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई। जो मामले के हर पहलू की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें