फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-होली मार्ग भूस्खलन के कारण 12 घंटे रहा अवरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
होली/तीसा/चंबा। चंबा-होली सड़क पर भूस्खलन की वजह से 12 घंटे यातायात अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार देर रात को लैंको प्रोजेक्ट के पास सड़क भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते वहां पर वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का कार्य शुरू किया।
जिससे दोपहर बाद सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही अभी तक बंद पड़ी है। इसके चलते आधा दर्जन सरकारी और निजी बसें चंबा से होली और होली से चंबा की तरफ नहीं जा सकीं। यात्रियों को गाड़ी बदलकर सफर करना पड़ा। वीरवार को मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर भूस्खलन होने की वजह से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। प्रोजेक्ट एरिया होने के चलते मार्ग को बहाल करने में लोनिवि की बजाए प्रोजेक्ट की मशीनरी लगाइग् गई है। देर शाम तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। इसके अलावा तीसा में भारी बर्फबारी के कारण अभी तक तीन संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। इन्हें बहाल करने के लिए लोनिवि की टीम डटी हुई
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता जय चंद ने बताया कि उक्त मार्ग को बुधवार दोपहर बाद छोटी गाड़ियों के लिए बहाल कर दिया गया। वीरवार को बड़े वाहनों के लिए मार्ग को सुचारु करवाने के प्रयास किए जाएंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें