चंबा में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त चंबा-घरमाणी मार्ग।संवाद
चंबा। चंबा-घरमाणी मार्ग पर चौकी के समीप क्षतिग्रस्त सड़क ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा रही है। चौकी से करीब चार किलोमीटर आगे तक बस सेवा न मिल पाने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। दो दिन पहले भारी बारिश के कारण चौकी के समीप सड़क का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसका खामियाजा आधा दर्जन गांवों के लोगाें और स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द डंगा लगाने और सड़क बहाल करने की मांग उठाई है। ग्रामीण रमेश कुमार, सुधीर कुमार, मनीष कुमार, विशाल कुमार, राहुल, पूजा और सरोज ने बताया कि सड़क पर आवाजाही बंद होने से दिहाड़ीदार मजदूरों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।