फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शौल गांव में 70 फीसदी फसल बर्बाद, किसानों को सताने लगी भविष्य की चिंता

Thu, 21 Aug 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह के शौल गांव में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मक्की की फसल।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के गांव शौल में भारी बारिश से मक्की की 70 फीसदी फसल तबाह हुई है। मेहनत पर पानी फिरने के बाद अब किसानों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण राकेश कुमार, दीप कुमार, बलदेव, ज्ञान सिंह और मनोज कुमार इत्यादि का कहना है कि अधिकांश ग्रामीण खेतीबाड़ी और पशुपालन पर ही निर्भर हैं, लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी ही फेर दिया है। उन्होंने चुराह प्रशासन से मांग उठाई है कि किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। जिससे वे सर्दियों में मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध कर सकें। उधर, चुराह एसडीएम अंकुर ठाकुर ने बताया कि मौके पर पटवारी को भेजकर फसलों का जायजा लिया जाएगा, उसके बाद ही किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें