फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: चंबा में दीपावली पर आग का तांडव, कहीं सूखा घास तो कहीं मकान जले, करीब 15 लाख तक का नुकसान

Mon, 09 Nov 2026 11:16 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले में दीपावली के दौरान आगजनी की कई घटनाओं ने लोगों की खुशियों को चिंता में बदल दिया। चुराह में घास की 500 गड्डियां, करीब 200 सेब के पौधे और मक्की का कूंदू जल गया, जबकि पांगी के पुन्टो गांव में तीन मकानों को नुकसान पहुंचा। पांगी में तीन परिवारों की करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है।

विज्ञापन
चंबा में आग का तांडव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के दौरान जिला चंबा में आगजनी की घटनाओं ने कई परिवारों को नुकसान पहुंचाया। चुराह और जनजातीय क्षेत्र पांगी में हुए अग्निकांड में घास, सेब के पौधे, मक्की का कूंदू और मकान आग की भेंट चढ़ गए। इन घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं, चंबा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। चुराह के थनेईकोठी क्षेत्र में इंडल गांव से करीब 300 मीटर ऊपर आग लगने से भाग सिंह पुत्र हरी लाल की घास की लगभग 500 गड्डियां और करीब 200 सेब के पौधे जल गए। इसके अलावा कमल पुत्र बैंसू का मक्की का कूंदू भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। सुकयाली में भी घास जलने की सूचना है।

विज्ञापन


Trending Videos

उधर, चंबा शहर के कश्मीरी मोहल्ले, सूही मंदिर के साथ लगती पहाड़ी और चामुंडा पहाड़ी पर झाड़ियों में आग लग गई। इन स्थानों पर आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुन्टो गांव में तीन मकान आग की चपेट में आए
जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत करेल के पुन्टो गांव में सोमवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच आग लगने से तीन परिवार प्रभावित हुए। आग सबसे पहले मान सिंह पुत्र गुरदत्ता के मकान में लगी। इसके बाद आग की लपटें साथ लगते विशन सिंह पुत्र देवी सिंह और संसार चंद पुत्र दौली राम के मकानों तक पहुंच गईं। तीनों मकान एक-दूसरे से सटे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे मकानों की ऊपरी मंजिल के कमरे, घास रखने के शेड और उनमें रखा सूखा घास जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण तंदूर से उठी चिंगारी बताया जा रहा है। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत की और उस पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आगजनी से तीनों प्रभावित परिवारों को करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आधिकारिक आकलन किया जाना अभी शेष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें