फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रात्रि भत्ता न मिलने से उखड़े चंबा डिपो के चालक

Sun, 08 Mar 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वादाखिलाफी का लगाया आरोप, बोले- जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे
विज्ञापन

बोले- 50 हजार तक एरियर का भुगतान लंबित, भत्ता न मिलने से कर्मचारियों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एक मार्च तक रात्रि भत्ता और ओवरटाइम का भुगतान न होने से एचआरटीसी के चंबा डिपो के चालक उखड़ गए हैं।उन्होंने सरकार और परिवहन निगम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि चालकों को एक मार्च तक रात्रि भत्ता और ओवरटाइम भत्ता देने का वादा किया गया था लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। भत्तों का भुगतान न होने से चालकों और कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उन्हें रात्रि ड्यूटी और अतिरिक्त समय तक काम करने के बावजूद भत्तों का भुगतान नहीं किया गया है। विभागीय स्तर पर कई बार आश्वासन दिए गए कि एक मार्च तक बकाया राशि जारी कर दी जाएगी लेकिन अभी तक किसी भी चालक के खाते में राशि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी चालक संघ के प्रधान हेम राज, रवि कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार और लकी कुमार आदि कर्मचारियों ने बताया कि चालकों का 2016 से करीब 50 हजार रुपये तक एरियर बकाया है। आर्थिक बोझ बढ़ने के कारण कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार ड्यूटी करने के बावजूद भत्ता न मिलना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। चंबा डिपो में 190 चालक सेवाएं दे रहे हैं। इन चालकों को एक रात्रि का 130 रुपये रात्रि भत्ता मिलता है लेकिन बीते पांच वर्षों से यह नहीं मिल रहा है। चालकों ने कहा कि वे दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके रात्रि भत्ते का भुगतान नही करने से निराश हैं। कई बार छुट्टियां रद्द हो जाती हैं और पारिवारिक कार्यक्रम भी छूट जाते हैं। बावजूद इसके 75 महीने के ओवरटाइम का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब वे अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते तो भुगतान में देरी क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें