फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने खेत में उगा रखी थी अफीम की खेती, पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। खैरी थाना के अंतर्गत द्रबला गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध रूप से अफीम की खेती करने का मामला दर्ज किया है। व्यक्ति ने खेत में अफीम के 95 पौधे लगा रखे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर अफीम की पौध को नष्ट किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खैरी थाना की पुलिस टीम जब द्रबला गांव की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांधी राम ने खेत में अफीम की खेती की है। सूचना के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति के खेत में दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने आरोपी के खेत से अफीम के 95 पौधे मिले। जबकि अफीम की खेती करने को लेकर उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि द्रबला में पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें