फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव, दो लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें तीन लोग भरमौर क्षेत्र के हैं। जबकि एक मामला चुराह के तरेला का है। इसके अलावा दो लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच अक्तूबर को 126 सैंपल जांच के लिए पीसीआर लैब भेजे थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही छह अक्तूबर को रैट में 64 सैंपलों की जांच की गई। इसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि एक पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट भी ट्रूनाट में पॉजिटिव आई है। नए चार मामलों के साथ जिले में एक्टिव केस की संख्या 118 पहुंच गई है।
अभी तक 787 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा 12 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना का आंकड़ा 919 पहुंच गया है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चंबा में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें