फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: रावी में गिरी कार, हमीरपुर के प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत, शिमला की युवती बही

Mon, 22 Sep 2025 12:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

हादसे में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रशिक्षु डॉक्टर अखिलेश (25) निवासी बडग्राम हमीरपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चंबा-पठानकोट हाईवे पर परेल के पास शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। हादसे में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रशिक्षु डॉक्टर अखिलेश (25) निवासी बडग्राम हमीरपुर की मौत हो गई। जबकि इशिका (23) निवासी हाटकोटी शिमला नदी में बह गई। हादसे में रिशांत (26) निवासी भराड़ा शिमला और दिव्यांक (23) निवासी बिशा सोलन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सभी प्रशिक्षु रात को खाना खाने सरोल से चंबा की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


परेल के पास कार रावी नदी में गिर गई। हादसे का पता चलने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। नदी में बही युवती की तलाश की जा रही है। रविवार को नदी में उसकी तलाश की गई। ड्रोन से भी किनारे पर खोजबीन की गई, लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चला। युवती को ढूंढने के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें