फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में दर्दनाक हादसा: 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, उड़ गए परखच्चे; दो युवकों की मौत

Wed, 17 Jun 2026 09:23 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत, डल्हौजी (चंबा)।

सार

Chamba Car Accident: पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर मंगलवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना छतरी मोड़ के समीप डैम व्यू पॉइंट के पास हुई। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार दोनों युवक कार में सवार होकर चंबा से पठानकोट की ओर जा रहे थे। रात करीब ढाई बजे उनकी कार अचानक सड़क से नीचे लुढ़क गई और चौहड़ा बांध सड़क तक जा पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन



 

मृतकों की पहचान लखन कांत (30) और अंकुश (30) निवासी गांव सरू, जिला चंबा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्रैश बेरियर होते तो शायद बच जाती दो युवाओं की जान
पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर डैम व्यू पॉइंट (छतरी मोड़) के पास यदि क्रैश बेरियर लगे होते तो दो युवाओं की जान नहीं जाती। मंगलवार रात को कार सड़क से अनियंत्रित होकर 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। क्रैश बेरियर होते तो गाड़ी खाई में गिरने से बच सकती थी। स्थानीय लोग इस हादसे के लिए एनएच प्राधिकरण की लापरवाही मान रहे हैं। दुर्घटना संभावित स्थान पर क्रैश बेरियर न लगाना कहीं न कहीं अधिकारियों की सुस्त रवैये को दर्शाती है। क्षेत्रवासी अशोक कुमार, प्रहलाद, टेक चंद, सोनू और प्यार सिंह ने बताया कि एनएच-154 ए पर कई तीखे मोड़ और गहरी खाइयां होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं हैं। विशेषकर छतरी मोड़ जैसे संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर न होने से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क चौड़ीकरण और रखरखाव के साथ-साथ सुरक्षा सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उनका मानना है कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाए जाने आवश्यक हैं। उधर, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा सकें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें