संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता(चंबा)। द्रम्मण-सिहुंता मार्ग पर निजी बस सेवा शुरू हो गई है। इसके लिए राजपूत कल्याण सभा सिहुंता के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार सिंह चौहान, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सिहुंता के अध्यक्ष बीएम शेख और ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान सोमदत्त शर्मा ने अमर उजाला, उपायुुक्त चंबा विवेक भाटिया और आरएम चंबा का आभार जताया है।
उन्होंने बताया कि बस सेवा काफी समय से बंद चल रही थी। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरी में लोगों को निजी टैक्सियों से आवाजाही करनी पड़ती थी। समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसका असर रहा कि प्रशासन ने द्रम्मण से सिहुंता के लिए निजी बस सेवा आरंभ कर दी है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।