चंबा पुलिस मैदान बारगाह में वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करत
चंबा। मिंजर मेला वेटर्न क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत पुलिस मैदान बारगाह में चंबा रेड और चंबा ब्लू के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। इसमें ब्लू टीम ने जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंबा रेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 110 रन बनाए। टीम के कमल ने 55 और मोनू ने 40 रन की शानदार पारी खेली। चंबा ब्लू की ओर से अनिल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबा ब्लू की टीम ने मात्र 14 ओवर में ही जीत हासिल कर ली और मैच पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल और पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता चंबा ब्लू टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस बार वेटर्न टीम एक फ्रेंडली मैच खेलने के लिए हमीरपुर जाएगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।