फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश पर मरीज को तुरंत लगवाएं एंटी स्नेक वेनम : सीएमओ

Fri, 19 Sep 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के मौके पर मौजूद स्टाफ और प्र​शिक्षु।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शकुंतला मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज सरोल में अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशिक्षुओं और लोगों को जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि किसी भी तरह के सर्पदंश होने पर सीधे स्वास्थ्य संस्थान का रुख करें ओर एंटी स्नेक वेनम लगवाएं। यह सभी सिविल अस्पताल पर उपलब्ध है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्पदंश के मामलों में उचित देखभाल और प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान प्रशिक्षु छात्राओं को सर्पदंश के मामलों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने और रोगियों की देखभाल करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हरित पूरी ने बताया कि सर्पदंश एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इससे हर साल कई लोग प्रभावित होते हैं। सर्पदंश के मामलों में उचित देखभाल और प्रबंधन के बारे में जागरूकता को बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रिंसिपल अंजू ठाकुर समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें