फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा के पास बाईक दुर्घटना में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा में काली माता मंदिर के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान संजय कुमार पुत्र अमरो राम निवासी गांव लगोड़ी डाकघर बंदला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह बुधवार को उपरोक्त मार्ग बाइक लेकर भरमौर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान काली माता मंदिर के पास अचानक उसकी बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई। बाइक के साथ चालक भी सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे में सवार को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद मौके पर इकट्ठा लोगों ने घायल को उठाकर निजी वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंचीघ्। पुलिस ने अस्पताल में घायल का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही घटनास्थल में जाकर जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें