फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बंद हो गया चंबा-भरमौर मार्ग, लोगों को यह आई परेशानी

Tue, 07 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-भरमौर हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। पत्थर गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


एचआरटीसी ने दिनभर भरमौर के लिए सीधी बस सेवा को बंद रखा।

मंगलवार को गैहरा में डंगा धंस जाने की वजह से हाईवे करीब दो घंटे बंद रहा। इस दौरान यहां दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। सभी मार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे थे। नेशनल हाईवे अथारिटी ने मार्ग को बहाल कर दिया है। इसके बाद ही वाहन दोनों ओर जा सके।

चंबा से भरमौर जाने वाले लोगों संदीप कुमार, दलीप, संजय, प्रीतम, लाल चंद, राम लाल, दिनेश कुमार, सुरजीत व राजकुमार ने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग पर जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से वाहनों को ले जाना जोखिम भरा है। मार्ग पर भूस्खलन की वजह से यात्रियों को काफी देर तक जाम में फंसना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश के बाद बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं।

परिवहन निगम की बसों के आधे रास्ते तक चलने की वजह से यात्रियों को पैदल भी सफर करना पड़ा। इस दौरान सामान के साथ यात्रा कर रहे लोगों को काफी मुश्किलें पेश आई हैं। 
विज्ञापन

....
आवाजाही हुई प्रभावित : वीर सिंह   
राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता वीर सिंह ने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग पर भूस्खलन की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई थी। मजदूर लगाए गए थे और मार्ग बहाल कर दिया गया है। पूरे मार्ग पर अगल-अलग जगह भारी मशीनरी तैनात की जा रही है ताकि मार्ग को तुरंत बहाल किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें