फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में काम कर रही महिला पर रीछ ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत बसोधन में भालू के हमले से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर बाद की है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने मौके पर शोर मचाकर किसी तरह से भालू को भगाया और घायल महिला को उपचार के लिए तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। भालू के हमले से महिला के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला की पहचान जुगनी पत्नी थंथा राम गांव भोई डाकघर बसोधन के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार महिला जुगनी बुधवार दोपहर खेतों में काम करने गई थी। महिला खेत में जैसे ही काम करने लगी तो वहां भालू आ गया और महिला पर हमला कर दिया। हालांकि महिला ने भागकर खुद को बचाने का प्रयास भी किया। मगर भालू ने उस पर हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले में महिला के पेट और बाजू पर चोटें आई हैं। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के आने के बाद मौके से भालू भाग लिया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया।
इसके बाद महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां तैनात चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया। महिला की तबीयत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक महिला का उपचार दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें