फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में खूनी झड़प: कुत्ते के भौंकने पर छिड़ा विवाद; दो परिवार भिड़े, पांच लोग घायल; दो टांडा रेफर

Sun, 30 Aug 2026 10:29 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा के बरौर गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के करीब सात से आठ लोग मारपीट में शामिल बताए जा रहे हैं। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। बलदेव और उनके बेटे सतपाल को गंभीर चोटों के कारण मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्ते के भौंकने की आवाज से शुरू हुई एक मामूली कहासुनी का अंजाम शुक्रवार रात बरौर गांव में ऐसा हुआ कि दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से पत्थर और डंडे चलने के आरोप लगे। कुछ ही देर में मौके पर चीख-पुकार मच गई और पांच लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


घटना सदर विधानसभा क्षेत्र के बरौर गांव की है। बताया जा रहा है कि कुत्ते के भौंकने को लेकर पहले दोनों परिवारों में कहासुनी हुई। किसी ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि छोटी सी बात इतनी बढ़ जाएगी। लेकिन देखते ही देखते बहस ने झगड़े और फिर मारपीट का रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों परिवारों के करीब सात से आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरों और डंडों से हमला करने के आरोप लगाए हैं।

मारपीट में बलदेव और उनके बेटे सतपाल को गंभीर चोटें आईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। वहीं रैणो देवी और नरेश कुमार का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। तरुण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष पहुंचे पुलिस के पास
घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और मारपीट के दौरान घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें