फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पचास हजार लोगों की हुई कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में अभी तक पचास हजार लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 2486 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 2132 लोग स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में कोरोना के 304 सक्रिय मामले हैं। इन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेट रखा है। यहां पर चिकित्सीय निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में अभी तक कोरोना महामारी से 45 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले लोग कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। इसके चलते उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी विभागों में सैंपल एकत्रित करने का अभियान चलाया है। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से लोगों को सचेत किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में अभी तक पचास हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें