चंबा। जिले के 40 हजार से अधिक लोगों को घर द्वार पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। करीब 14 करोड़ रुपए की पेंशन राशि जिले 40,342 लोगों के अकाउंट में डाल दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब इसे डाक विभाग लोगों को घर-घर जाकर वितरित करेगा।
पेंशन धारकों में 3071 नए पेंशन धारक भी शामिल हैं। सभी पेंशन धारकों को पेंशन का भुगतान उनके घर द्वार पर समय पर हो सके, इसको लेकर उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेश में अधीक्षक डाक विभाग को पेंशन का भुगतान समयबद्ध तरीके से पेंशन धारकों को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है।
चूंकि इस समय जिले में धारा 144 लागू है, ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति किसी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी को उनके कार्य निष्पादन में बाधा डालता है उसके खिलाफराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा-51 के तहत उसके कार्रवाई की जाएगी।