चंबा। जिले में शनिवार को 29 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की। मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को घर भेज दिया। घर पर उन्हें जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है।
जिले में 29 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 289 रह गई है। जिले में अभी तक 2435 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 2097 लोग कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि शनिवार को 29 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल हुए हैं।