फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा, काटे 22 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। चंबा-पठानकोट हाईवे पर यातायात नियमों की अवहेलना करने और तेजरफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने शिकंजा कसा है। इसको लेकर रविवार को पुलिस टीम ने बनीखेत के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान स्पीडो मीटर से तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान 22 वाहनों के चालान काटे गए। इसमें दो चालान ओवर स्पीड के काटे गए। इसके साथ ही 3600 रुपये जुर्माना पुलिस टीम ने वसूला।
गौरतलब है कि मार्ग पर वाहनों की बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कई बार वाहन चालक नियमों की अवहेलना करते हैं। इस कारण हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें