चंबा। पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा कसा है। पुलिस ने बाथरी बाजार गश्त के दौरान रूल्याणी और बैंसका निवासी व्यक्ति की दुकान सें शराब की 14 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने जब इस बारे परमिट मांगा तो वे कोई परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने डलहौजी थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बाथरी की तरफ गश्त के दौरान शाम लाल निवासी रुल्यानी की दुकान पर दबिश दी तो तलाशी के दौरान दुकान के भीतर 6 बोतलें बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस दल ने बैंस्का की तरफ गश्त के दौरान अनिल के ढाबे से शराब की आठ बोतलें पकड़ी हैं। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।