चंबा में मणिमहेश यात्रा के दौरान बाईकों पर सवार होकर जाते पंजाब से आए श्रद्धालू।संवाद
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। वीरवार को करियां के पास आरटीओ की टीम ने नाका लगाकर करीब 30 वाहनों के चालान किए। आरटीओ राम प्रकाश ने बताया कि यात्रा मार्ग पर बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के सफर करना हादसे को न्योता देने जैसा है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग ने नियमों के पालन पर जोर दिया है। आरटीओ ने बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि उनकी यात्रा मंगलमय और सुरक्षित हो सके।