फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध कटान मामले में 6 लोगों के खिलाफ कोर्ट में पेश होगा चालान

Thu, 18 Jul 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह वन मंडल के चचूल जंगल में हुए अवैध कटान मामले में वन विभाग छह लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेगा। जंगल में देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने वाले वन काटुओं के रूप में इन छह लोगों की पहचान हुई है।
विज्ञापन

वन विभाग राजस्व विभाग से भी रिपोर्ट मांग रहा है। जंगल में राजस्व विभाग से निशानदेही करवाकर वन भूमि का रिकॉर्ड लिया जाएगा। इस रिकॉर्ड को अवैध कटान की रिपोर्ट के साथ लगाकर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। इसके बाद अदालत अवैध कटान मामले में संलिप्त इन छह लोगों पर अपना फैसला सुनाएगी।
वन विभाग ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट बना ली है। हालांकि, कहीं न कहीं मामले में संबंधित वन रक्षक, वन खंड अधिकारी और वन परिक्षेत्र अधिकारी भी लापरवाही रही है। इसको लेकर विभाग ने अपने स्तर पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है। जंगल में पेड़ों को काटने में संलिप्त छह लोगों की पहचान की गई है। इनके खिलाफ वन विभाग कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी है। सिर्फ राजस्व विभाग की निशानदेही का इंतजार किया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट लेने के बाद वन विभाग बिना समय गंवाए इस मामले में अदालत में केस दर्ज कर देगा। उसके बाद पेड़ों को अवैध रूप से काटने वाले शातिरों का बचना मुश्किल हो जाएगा। जिन लोगों को इस मामले में वन विभाग ने नामजद किया है, वे अपने बचाव को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि चचूल जंगल में अवैध कटान मामले में छह लोगों के खिलाफ जल्द ही अदालत में चालान पेश किया जाएगा। राजस्व विभाग की निशानदेही करवाकर रिपोर्ट को भी मामले की जांच रिपोर्ट में जोड़ा जाएगा। अब इस मामले में अदालत ही सजा को लेकर फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें