फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 13 रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान कर सात हजार जुर्माना वसूला

Wed, 31 Jan 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में निरीक्षण के दौरान रेहड़ी घारक का चालान करते नगर परिषद की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पालिथीन में सामान बेचने और निकासी नालियों पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर नगर परिषद ने शिकंजा कसा।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों ने डाकघर के समीप निरीक्षण कर 13 रेहड़ी धारकों के चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही दोबारा पालिथीन में सामान बेचने वालों पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। कहा कि निकासी नालियों पर अतिक्रमण पाए जाने पर रेहड़ियां जब्त की जा सकती हैं।
नगर परिषद चंबा के दायरे में करीब 98 रेहड़ियां पंजीकृत हैं। वर्ष 2015-16 में बनाई गई सूची के आधार पर करीब 240 अस्थायी रेहड़ी-फड़ी धारक हैं। रेहड़ी धारकों को नगर परिषद चंबा के निर्देशानुसार ही कार्य करने की अनुमति है। प्रदेश में पालिथीन के प्रयोग पर रोक होने के बावजूद रेहड़ी-फड़ी धारक इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही शहर की निकासी नालियों पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। इस प्रकार की शिकायतें मिलने के बाद नगर परिषद के सेंटरी सुपरवाइजर ने शहर का निरीक्षण कर 13 रेहड़ी धारकों के चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटरी सुपरवाइजर निखिल कुमार ने बताया कि पालिथीन का प्रयोग करने और निकासी नालियों पर अतिक्रमण करने पर 13 रेहड़ी धारकों के चालान कर सात हजार रुपये वसूला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें