यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वीरवार को पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर चालान काटे। डीएसपी वीरबहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीरवार को 91 चालान किये। इस दौरान पुलिस ने 11 हजार 500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
उन्होंने कहा कि चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना न हो इसके लिये पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इसके तहत रोजाना जगह-जगह पर नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।