फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीईओ ने रिस्पांसिबल टूरिज्म के प्रयासों को सराहा

विज्ञापन
चंबा रिस्पांसिबल टूरिज्म एंड लिविंग हेरिटेज मीट के दौरान केरला रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन के सीईओ
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में चलो चंबा अभियान के तहत रिस्पांसिबल टूरिज्म एंड लिविंग हेरिटेज मीट का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जिला प्रशासन व नाॅट ऑन मैप संस्था की ओर से चलाया जा रहा है। केरला रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन के सीईओ रूपेश कुमार ने केरल का जिम्मेदार पर्यटन माॅडल प्रस्तुत किया। इसमें इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि यह अर्थव्यवस्था और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने जिला चंबा में रिस्पांसिबल टूरिज्म को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मिस्टिक विलेज सहित अन्य स्थानों पर रिस्पांसिबल टूरिज्म को लेकर हो रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में ये गांव और बेहतर होंगे तथा देश-विदेश के लोगों के लिए आदर्श बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी सहायता के अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो काबिले तारीफ है। अभियान को लेकर अपनी ओर से हरसंभव सहायता करने के लिए तैयार है। केरल से रिस्पांसिबल टूरिज्म से जुड़ी महिलाओं के समूह यहां आएंगे जो अपने अनुभव और संस्कृति का आदान-प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें