फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांजू पंचायत में जनगणना कार्य शुरू, घर-घर जाकर जुटाई जा रही जानकारी

Sat, 20 Jun 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की पंचायत चांजू में जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। गणनाकर्मी पंचायत के गांवों में घर-घर जाकर परिवारों की जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनगणना कार्य के दौरान प्रत्येक परिवार का विस्तृत विवरण निर्धारित प्रपत्रों में दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में विकास योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एसडीएम चुराह राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में जनगणना के आंकड़े आधार का कार्य करते हैं। यही कारण है कि जनगणना को देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में शामिल किया जाता है। उन्होंने ग्राम पंचायत चांजू के निवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना से प्राप्त जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण के लिए किया जाता है। स्थानीय लोगों ने भी जनगणना कार्य में सहयोग का भरोसा दिलाते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें