फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर के 12 क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित, खुले में कूड़ा फेंकने वालों की होगी पहचान

Thu, 25 Dec 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के सार्वजनिक क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। इसके लिए नगर परिषद चंबा ने बड़ा कदम उठाते हुए 12 इलाकों की पहचान कर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें शनिदेव मंदिर, बनगोटू और रामगढ़ समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के तहत खुले में कूड़ा फेंकने वालों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इन कैमरों में ऑडियो और वीडियो दोनों तरह की रिकॉर्डिंग होगी। नगर परिषद के अनुसार इन कैमरों की मदद से खासतौर पर गंदगी फैलाने, नियमों का उल्लंघन करने और अव्यवस्था पैदा करने वालों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।
इसके अलावा परिषद ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए जाने पर दोषी व्यक्ति पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे और किसी भी स्तर पर कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कचरा फेंक जाते हैं। ऐसे में शहर में गंदगी पड़ी रहती है। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि इस निगरानी से सफाई व्यवस्था सुधार होगा और आम नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। भविष्य में जरूरत के अनुसार और क्षेत्रों को भी सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें