फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटकरी में वन विभाग ने पकड़ी देवदार और चीड़ की लकड़ी

विज्ञापन
जटकरी पंचायत में वन विभाग द्वारा जब्त किए गए चील और देवदार के फट्टे। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग की टीम ने जटकरी पंचायत में एक व्यक्ति के घर से देवदार और चीड़ के 62 फट्टे पकड़े हैं। इनमें 42 फट्टे चीड़ और 20 फट्टे देवदार के शामिल हैं। घर में रखी देवदार और चीड़ की इस लकड़ी को विभाग की ओर से जब्त कर लिया गया है। साथ ही व्यक्ति को इस लकड़ी का परमिट या बिल दिखाने को कहा गया है। अगर व्यक्ति लकड़ी को लेकर विभाग को किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखा पाया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

विभाग को एक दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी थी कि जटकरी पंचायत में एक व्यक्ति ने अपने घर पर अवैध रूप से जमा की हुई देवदार और चीड़ की लकड़ी रखी हुई है। इसके बाद विभागीय टीम ने उस व्यक्ति के घर पर अपनी दबिश दी। दबिश के दौरान जब विभागीय टीम ने व्यक्ति के घर में तलाशी ली तो वहां पर देवदार और चीड़ के 62 फट्टे बरामद हुए। बीओ अब्दुल हमीद की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। विभागीय टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारी को सौंप दी है। साथ ही व्यक्ति को लकड़ी को लेकर परमिट या संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। इसके बाद ही विभाग आगे की कार्रवाई को अंजाम देगा। अगर व्यक्ति लकड़ी को लेकर किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखा पाया तो विभाग उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी करवा सकता है। क्योंकि देवदार की लकड़ी को काटने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध है।
वन मंडल अधिकारी निशांत मंढ़ोत्रा ने बताया कि जटकरी पंचायत में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर से देवदार और चीड़ की लकड़ी बरामद की है। विभागीय टीम मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें