फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरीजों के मोबाइल उड़ाने वाला पकड़ा

Sun, 27 Aug 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों का सामान चोरी करने वाले व्यक्ति को निजी सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार देर रात को जब मरीज दवाई खाकर सो रहे थे तो शातिर तीमारदार बनकर वार्ड में घूमने लगा। जैसे ही वह एक मरीज के मोबाइल फोन पर हाथ साफ करके फरार होने लगा तो वार्ड के दरवाजे पर तैनात निजी सुरक्षा कर्मी ने उसे धर लिया। सबसे पहले उससे पूछा गया कि वह यहां किससे मिलने आया था। इसको लेकर वह हड़बड़ाहट में जवाब देने लगा।
विज्ञापन

इससे निजी सुरक्षा कर्मियों को उस शक हो गया। जब उन्होंने वार्ड स्टाफ को बुलाया और मरीजों को अपना सामान चेक करने के लिए कहा तो एक मरीज का मोबाइल फोन उसके बिस्तर से गायब मिला जो शातिर के पास से बरामद हुआ। इसके बाद उसे पुलिस पुलिस के हवाले किया गया। सीटी चौकी से आई पुलिस टीम आरोपी को पकड़कर अपने साथ चौकी में ले गई। चिकित्सा उपअधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों का सामान चोरी करने वाले व्यक्ति को निजी सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें