फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर छह लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में नवगठित पंचायतों में आयोजित होने वाली पहली ग्रामसभाओं में कई जगह विवाद हो गया। विकास खंड मैहला के तहत भिमला पंचायत में सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने पर पंचायत प्रधान ने पंचायत के छह लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को दूसरे पक्ष की ओर से प्रधान के पति पर उनके साथ बहसबाजी करने और वहां से निकल जाने की बात कहने के आरोप लगाए हैं। बहरहाल, एसडीएम ने सदर थाना प्रभारी और बीडीओ मैहला को मामले की गहनता से तफ्तीश कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, दूसरे मामले में ग्राम पंचायत दाड़वी में ग्रामसभा में हुई बहसबाजी के दौरान एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायलावस्था में व्यक्ति ने सदर थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल करवाया है। जर्म सिंह पुत्र मोहर सिंह और अन्य ने बताया कि मंगलवार को भिमला पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत प्रधान का पति भी मौजूद था।
ग्रामसभा में उसकी उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों ने एतराज जताया। इसके बाद एक बुजुर्ग महिला की मांग पर प्रधान का पति उनके साथ बहसबाजी करने लगा। बुजुर्ग से बहसबाजी करने से रोकने पर वह उनसे ही उलझ पड़ा। इसके बाद उन्होंने मौके पर पुलिस बुला कर उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। शेल्फ में लोग अपने कार्य डलवाना चाहते थे जिसको लेकर उन्होंने हल्ला किया। बहरहाल, पंचायत प्रधान की ओर से इसके बारे में एसडीएम चंबा और पुलिस को सूचित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने भिमला पंचायत के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने की पुष्टि की है। कहा कि इसके बारे में बीडीओ और सदर थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
बीडीओ मैहला रजनीश ने बताया कि दोनों मामलों के संबंध में जानकारी मिली है। जल्द पंचायत इंस्पेक्टर को भेज कर मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी।
एसएचओ चंबा शकीनी कपूर ने बताया कि भिमला पंचायत प्रधान की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोग भी उनसे मिले हैं। वहीं, दाड़वी पंचायत में व्यक्ति के साथ मारपीट होने का मामला भी उनके पास पहुंचा है। व्यक्ति को मेडिकल करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें