फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Chamba: सड़क का डंगा धंसने से सड़क किनारे पलटी कार, पांच घायल

Thu, 18 Aug 2022 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

भरमाणी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बाबा की कुटिया के पास सड़क का डंगा धंसने से गुरुवार सुबह छह बजे सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा में  भरमाणी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बाबा की कुटिया के पास सड़क का डंगा धंसने से गुरुवार सुबह छह बजे सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पांच श्रद्धालु चोटिल हो गए। घायलों की पहचान कुलदीप सिंह (70) पुत्र बलदेव गांव सपड़ी डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा, विजय कुमार (48) पुत्र मेहर सिंह गांव इन्नो डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा, मदन(40) पुत्र मिलखी गांव हरवाल डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा, प्रभात (40)पुत्र शिव देव गांव हरवाल डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा और चालक अजय सिंह (38) पुत्र सुखदेव गांव बांचल हट्टी डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस जवानों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां घायलों को उपचार देकर छुट्टी कर दी गई। थाना प्रभारी बाबू राम ने हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें