सुंडला (चंबा)। सुंडला-बिहाली संपर्क मार्ग पर सुंडला विद्यालय से कुछ दूरी पर बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। इससे उसमें सवार चालक घायल हो गया। घायल की पहचान रत्न चंद पुत्र उत्तम चंद गांव लाई डाकघर खरोटी तहसील सलूणी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने वाहन गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर चालक को निजी वाहन के जरिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल की उसकी हालत में अब सुधार है।