फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चकरा-नगाली सड़क पर सफर खतरे से खाली नहीं

Sat, 15 Apr 2023 07:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चकरा से नगाली तक दस किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। दो पंचायतों के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क पर सफर करना चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर जगह-जगह तारकोल उखड़ने से गड्ढों की भरमार है। इससे यहां से होकर गुजरने वाले वाहनों को भी क्षति पहुंच रही है। हैरानी की बात है कि कई बार विभाग को इस सड़क की सुध लेने के बारे में कई बार अवगत करवाया गया। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा यहां से होकर गुजरने वाले चालकों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टप्पर और नगाली के गांवों सम्मा, चौड़ा, टप्पर, कनियाड़का, कुठेड़ और नगाली को जोड़ने के लिए विभाग की ओर से सड़क का निर्माण करवाकर दो हजार की आबादी को लाभ प्रदान किया गया है लेकिन विभाग अब सड़क की सुध लेना भूल चुका है। सड़क से रोजाना गांवों से विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बौंखरी मोड़ और बनीखेत का रुख करते हैं जिन्हें परेशानी होती है। उपजीत कुमार, देस राज, जगदीश कुमार, सुनील कुमार, रविंद्र सिंह, बंटी, रोहित कुमार, सुरजीत सिंह, अशोक कुमार और प्रीतम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने 2009 में चकरा से नगाली सड़क का निर्माण कार्य करवाया। वर्ष 2013 में तारकोल बिछाई गई। हैरानी की बात है कि दस वर्ष बीत जाने के बाद भी दोबारा तारकोल नहीं बिछाई जा सकी है। बीते वर्ष लोगों की मांग पर कुछ जगहों पर पैचवर्क का कार्य करवाया गया लेकिन अब पैच वर्क का नामोनिशान भी उखड़ चुका है। बताया कि दस किलोमीटर तक सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। सड़क पर डाली गई सोलिंग भी निकल चुकी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि चकरा से नगाली तक तारकोल डालने के लिए विभाग ने टेंडर निकाल दिया है। बताया कि दो हफ्ते तक तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को किसी प्रकार परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें